CG – 3 दर्जन से ज्यादा लोगों से ठगी: खुद को निगम कर्मी बताकर महिला करती थी ठगी… बोलती थी – मेरी अधिकारियों से अच्छी पहचान, 30 से ज्यादा लोगों से लिए 6 लाख और भाग गई

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के राम नगर चौकी पुलिस ने एक महिला ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला मकान दिलाने के नाम पर गरीबों से ठगी करती थी। निगम के मकान दिलाने के नाम पर 20 से 50 हजार रुपए वसूलती थी। वहीं 60 से ज्यादा लोगों को अपने ठगी का शिकार बना चुकी है। बता दें आरोपित महिला खुद को नगर निगम में कार्यरत होना बताती थी। आरोपित महिला का नाम सोनाली दत्ता है। ये पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित ललिता मानिकपुरी ने थाने में FIR दर्ज करवाई की वो गोपाल नगर के गली नं. 1 झोपड़पट्टी रामनगर में रहती है। करीब 10 महीने पहले वो हुड़को भिलाई की रहने वाली सोनाली दत्ता(65) नाम की महिला से मिली। जिसने खुद को नगर निगम में काम करने वाले कर्मचारी बताया था। साथ ही उसने कहा कि मेरी बड़े अधिकारियों से पहचान है।

आरोपी सोनाली ने उसे कहा कि वह उसे सरकारी मकान देगी। जिसके लिए उसे 20 हजार रुपये देने होंगे। इसके बाद पीड़ित और उसके मोहल्ले के करीब 35 से 40 लोगों ने 6 लाख रुपये इकट्ठे कर उसे सौंप दिया गया। उसने कहा कि 90 दिन के अंदर आपके पास अपना खुद का मकान होगा।

जिसके कुछ दिन बीतने के बाद लोगों ने आरोपी महिला से मकान के संबंध में बातचीत किया तो उसने टालमटोल किया। फिर उसने अपना फोन बंद कर दिया और फरार हो गई। जिसके बाद से पुलिस लगातार उस महिला की तलाश कर रही थी। मंगलवार को पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।