DURG BREAKING: जुआरियों के खिलाफ दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, खेत में बैठकर लगा रहे थे दाव… पुलिस ने दबिश देकर 6 जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा; पढ़िए

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने आज जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रानीतराई थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली की ग्राम घोरारी में तालाब के आगे खेत में कुछ व्यक्त्ति बैठकर 52 पत्ती ताश में रूपयों का दाव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा जुआ खेल रहे 6 व्यक्तियों का घेराबंदी कर पकड़ा गया।

सभी आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाईल फोन और करीब 4 हजार रूपए कैश जब्त किए गए। आरोपीगण के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत् अपराध दर्ज कर जाँच में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया। क्षेत्र में अवैध कार्य करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी हैं।

दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत साहू, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर के मार्ग दर्शन में जुआ, सट्टा, अवैध शराब, गांजा के कारोबार पर नियंत्रण और अकुंश लगाने लगातार पुलिस का अभियान चलाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...