मनरेगा के मजदूरों को मिलेगी बढ़ी हुई दर पर मजदूरी…1 अप्रैल से लागू होगा नियम, जानिए क्या है नई मजदूरी दर

-आधारकार्ड को बैंक एकाउंट से लिंक करने पर प्राप्त होगी राशि

भिलाई। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के द्वारा महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत ग्रामीण मजदूरों के लिए मजदूरी दर 221 रूपए राशि का निर्धारण किया गया है, जिसके तहत एक अप्रैल से महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में कार्य करने वाले मजदूरों को अब 221 रुपए मजदूरी दर प्राप्त होगी। यह राशि आधार आधारित सक्षम प्रणाली के आधार पर मजदूरों को बैंक एकाउंट से आधारकार्ड लिंक करने पर सीधे खाते में राशि जमा होगी।
मनरेगा मजदूरों को एक अप्रैल से 221 रुपये प्रति कार्य दिवस की दर से प्राप्त होगा। केंद्रीय ग्रामीण मंत्रालय विकास ने 24 मार्च को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूरी दरों में बढ़ोतरी कर नोटिफिकेशन जारी किया है। एक अप्रैल से मनरेगा मजदूरी की राशि सीधे आधारकार्ड बैंक से लिंक करने पर खाते में जमा होगी, इससे श्रमिकांे को कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। मजदूर देश के किसी भी कोने में जाकर ग्राहक सेवा केंद्र एवं बैंक से अपनी मजदूरी की राशि निकाल सकेंगे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी देवंागन के मार्गदर्शन में मनरेगा जाबकार्डधारी परिवारों का आधार वेरिफिकेशन का कार्य बैंक में किया जा रहा है, जिससे मनरेगा मजदूरों को उनकी बढ़ी हुई राशि प्राप्त हो सकेगी। अधिक जानकारी के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के कार्यालय संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध रेत उत्खनन पर राज्यपाल रमेन डेका सख्त, बोले—...

रायपुर, 3 जून 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश की नदियों और बड़े नालों में हो रहे अवैध व बेतरतीब रेत उत्खनन...

CG: जेल से छूटे पूर्व कांग्रेस नेता ने की...

CG कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ जेल से रिहा होने के कुछ ही दिनों बाद पूर्व कांग्रेस...

जेईई एडवांस्ड 2026: मैत्री विद्या निकेतन के अथर्व ठाकुर...

भिलाई। जेईई एडवांस्ड 2026 के नतीजों में मैत्री विद्या निकेतन के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को साबित करते हुए विद्यालय...

CG में आंधी-बारिश का अलर्ट : साप्ताहिक बाजार में...

दंतेवाड़ा। जिले के चंदेनार साप्ताहिक बाजार में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल...