घोटाले की जांच रिपोर्ट: निगम के AE और सब इंजीनियर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड…भिलाई निगम में पोस्टेड SE दीपक जोशी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश, दो इंजीनियरों को किया दोषमुक्त

  • नगर निगम भिलाई में 38 लाख रुपए की बैडमिंटन कोर्ट की दीवार धाराशाही मामले में जांच रिपोर्ट पेंडिंग
  • इधर इस निगम में हुए घोटाले की जांच रिपोर्ट आ गई सामने

भिलाई। इन दिनों दुर्ग संभाग के निकायों में घोटाले की जांच की आंच खूब है। नगर निगम भिलाई में 38 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन बैडमिंटन कोर्ट की दीवार धाराशाही हो गई। इस मामले की जांच जारी है। अब तक रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन राजनांदगांव निगम की एक जांच रिपोर्ट आई है। इसमें तीन इंजीनियर नप गए हैं। दो इंजीनियर सस्पेंड हो गए हैं। एक के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश हुए हैं। वहीं दो इंजीनियरों को दोषमुक्त कर दिया गया है। पूरा मामला क्या है, ये आपको विस्तार से बताएंगे।

राजनांदगांव निगम की प्रेस रिलीज में क्या-कुछ है…
नगर निगम राजनांदगांव की सामान्य सभा मे रानी सागर-बूढ़ा सागर सौंदर्यीकरण में अनिमियता संबंधी मामला उठने पर सर्वसम्मति से कार्यवाही हेतु आयुक्त को अधिकृत किया गया था। जिसके तारतम्य में आयुक्त द्वारा सभी पहलुओं पर जांच करके अभिमत सहित प्रतिवेदन हेतु तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया था।

जांच समिति द्वारा सर्वसम्बन्धित अधिकारियों, अनुबंधित ठेकेदार द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज, सभी से प्राप्त जवाब-बयान एवं गवाहों के जवाब-बयान के आधार पर मय निष्कर्ष आयुक्त के सम्मुख प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिस पर उच्च न्यायालय के अधिवक्ता से विधिक सलाह लेकर तदुपरांत आयुक्त द्वारा संपूर्ण पहलू पर विचार करते हुए तत्काल प्रभाव से निर्णय लिये गये।

तत्कालीन सहायक अभियन्ता वाय पी अजमानी एवं उपअभियंता देवव्रत सिंह को निर्दोष पाते हुए दोषमुक्त किया गया। सहायक अभियंता कामना यादव एवं उपअभियंता दीपक माहला को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। कार्यपालन अभियंता दीपक जोशी के खिलाफ विभागीय जांच संस्थित की गई तथा अनुबंधित ठेकेदार को मरम्मत, संधारण एवं आवश्यकतानुसार निर्माण और पाँच लाख की शास्ति आरोपित की साथ ही अनुबंध के शर्तों के अपालन की स्थिति में ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही हेतु नोटिस जारी किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...