CG – बारातियों से भरी बस और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत: 80 से ज्यादा लोग घायल… एक की मौत… 20 गंभीर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से बड़ी खबर आ रही है। यहां बारातियों से भरी बस की ट्रक के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाराती की मौत हो गई। 80 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से 20 की हालात गंभीर है। घटना गिधौरी थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव का कार्य में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत पचरी से कुर्रा रायपुर के लिए बारात मंगलवार को गई थी। शादी कार्यक्रम निपटाने के बाद बस में सवार होकर बराती वापस अपने गांव पचरी आ रहे थे। इसी दौरान गिधौरी थाना अंतर्गत बरपाली के पास मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे एक ट्रक से आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें एक व्यक्ति पंडरीपानी निवासी बसंत कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 80 से अधिक लोग घायल हैं, जिसमें ट्रक चालक भी शामिल हैं। घायलों का इलाज बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिधौरी, बरपाली, कसडोल समेत निजी अस्पतालों में किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...