भिलाई के ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी; लाखों की सोने-चांदी पार कर फरार हो गए बदमाश… विवेचना में जुटी पुलिस

भिलाई। पुरानी भिलाई में ज्वेलरी शॉप में चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, विश्वास ज्वेलर्स के यहां लाखों की चोरी हुई है। देर रात चोरों ने यहां घुसकर दुकान में रखे सोने चांदी के जेवरात पार कर लिए है। ये मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि सिरसा गेट चौक स्थित निहारिका परिसर के पास विश्वास ज्वेलर्स है। वहां बीती रात कुछ लोगों ने घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दुकान के अंदर से सोने चांदी के जेवरात, इलेक्ट्रॉनिक तराजू सहित अन्य सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। विश्वास ज्वेलर्स के संचालक रोहित देवांगन (59 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि, वह रोज की तरह बीती रात भी करीब 09 बजे दुकान बंद करके घर गया था। वह अपने साथ सोने के कुछ जेवरात साथ ले गया था। वहीं कुछ जेवर दुकान में ही रखे थे। छोटे भाई का घर दुकान के पीछे ही स्थित है। सुबह लगभग 5 बजे उसके भाई ने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है।

उसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने बेटे डिकेन्द्र देवांगन को दी और दोनों दुकान पहुंचे। उन्होंने देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है और अंदर दुकान का सारा सामान फैला हुआ है। इसके बाद उसने रोहित देवांगन और पुलिस को फोन करके सूचना दी। रोहित के मुताबिक उसकी दुकान से चांदी के आभूषण चूड़ी, अंगूठी, बिछिया, ताबीज, करधनी, गले की चेन, अकोड़ा सहित कुछ सोने का सामान भी चोरी गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...