BIG BREAKING: रामनवमी के दिन मंदिर में बड़ा हादसा… बावड़ी की छत धसने से 25 लोग… रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; देखिये VIDEO

इंदौर। इस वक्त की बड़ी खबर मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से निकल कर आ रही है। जहाँ रामनवमी के पर्व पर एक मंदिर में बड़ा हादसा हो गया है। छत धंसने से 25 से अधिक लोग बावड़ी में गिर गए। स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बावड़ी की छत धंसने से 25 से अधिक लोग बावड़ी में जा गिरे। बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के काफी देर बीत जाने के बाद भी मौके पर फायर बिग्रेड, एंबुलेंस और 108 गाड़ियां नहीं पहुंची। कुछ लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। घटना के बाद गिरने वाले लोगों के परिजन बेसुद हैं। अब तक दस लोगों को निकाला जा चुका है।

दरअसल, मंदिर में ही एक बाउड़ी है, जिसकी छत धंस गई। उस समय मंदिर में हवन चल रहा था। लोग छज्जे पर बैठे थे। इस दौरान ऊपर की जमीन धंस गई। हवन की वजह से भीड़ भी अधिक थी। इस वजह से 25 से अधिक लोगों की गिरने की आशंका व्यक्त की जा रही है। राहत की बात यह है कि स्थानीय लोगों ने तत्काल सक्रियता दिखाई और करीब दस लोगों को बाहर निकाल लिया।

अब तक पांच लोगों को बाहर निकाला। पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। मंदिर से सभी श्रद्धालुओं को बाहर कर दिया गया है। एंबुलेंस भी पहुंच गई है। अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि जो लोग बाउडी में गिरे हैं, उनकी स्थिति कैसी है। उन्हें रस्सी से खींचकर बाहर निकालने का प्रयास भी किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...