राम नवमी के दिन एक और बड़ा हादसा: उत्सव के दौरान मंदिर के पंडाल में लगी आग… रेस्क्यू ऑपरेशन जारी… देखिए VIDEO

राम नवमी के दिन एक और बड़ा हादसा

नई दिल्ली। राम नवमी के दिन गोदावरी में बड़ा हादसा होने से बच गया. टीवी रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी गोदावरी के एक मंदिर में आग लग गयी.

बताया जा रहा है कि गुरुवार को आंध्रप्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में रामनवमी पर बड़ा हादसा होने से बच गया. यहां के वेणुगोपाल मंदिर परिसर में रामनवमी के लिए बनाये गये पंडाल में आग लग गयी. आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बतायी जा रही है. हालांकि वक्त रहते श्रद्धालुओं को मंदिर से बाहर निकालने का काम किया गया. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
राहत-बचाव कार्य शुरू

इलाके में राहत-बचाव कार्य शुरू किया जा चुका है. दमकल की कई गाड़ियां मंदिर तक पहुंचीं हैं. खबरों की मानें तो आग को देखते ही मंदिर में मौजूद भक्त बाहर निकल गये. बाद में स्थानीय लोग ही आग को बुझाने के लिए आगे आये.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...