राहुल गांधी की मुश्किलें नहीं हो रही कम: सदस्यता जाने के बाद पटना कोर्ट से नोटिस, मानहानि मामले में 12 अप्रैल को हाजिर होने का आदेश, जानिए क्या है मामला

पटना। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि के एक और मामले में कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. राहुल गांधी को पटना के कोर्ट में हाजिरी लगाने का आदेश जारी किया गया है. पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को 12 अप्रैल को एक मानहानि मामले में पेश होने के लिए कहा है. कुछ दिनों पहले सूरत के कोर्ट में राहुल गांधी को मानहानि के एक अन्य मामले में दो साल की सजा सुनायी गई थी. अब पटना के एमपी एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी को सशरीर उपस्थित होने का आदेश जारी हुआ है.

2019 का है मामला
2019 में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश के समक्ष याचिका दायर की थी. इस पर राहुल गांधी को बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा गया है. राहुल गांधी इस मामले में अभी जमानत पर हैं. सुशील कुमार मोदी के वकील एसडी संजय ने बताया कि 2019 में पटना के एमपी एमएलए कोर्ट में ‘मोदी सरनेम’ पर आपत्तिजनक शब्द बोले जाने पर मामला दर्ज किया गया था. राहुल गांधी ने मोदी सरनेम वालों को चोर कह कर अपमानित किया था.

सुशील मोदी ने कर रखा है केस
संजय ने कहा कि उस वक्त 2019 में राहुल गांधी पटना के कोर्ट में उपस्थित हुए थे और जमानत लेकर गये थे. बिहार के मामले में पांच गवाह है, जिसमें सुशील कुमार मोदी भी शामिल हैं. अगस्त 2022 में अपना बयान दर्ज कराने वाले सुशील मोदी आखिरी गवाह थे. इस साल फरवरी में शिकायतकर्ता ने मामले में अपना-अपना सबूत पेश किया था. उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता के पक्ष के सभी गवाहों के बयान दर्ज किये गये हैं और सभी साक्ष्य प्रस्तुत किये गये हैं. अब राहुल गांधी के बयान के लिए मामला लंबित है. उनका बयान दर्ज कराने के लिए 12 अप्रैल को तारीख तय की गयी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...