BHILAI MURDER UPDATE: इस वजह से सरफिरे आशिक ने नाबालिग लड़की पर किया चाकू से ताबड़तोड़ वार, छोटी बहन भी घायल… हत्या करने के बाद छत में सोया आरोपी… पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को किया अरेस्ट; पढ़िए Inside Story

भिलाई। कुछ घंटों पहले सुपेला भिलाई में एक नाबालिग युवती का हत्या की गई थी। मृतिका की बहन भी घायल हुई थी। सुपेला शीतला मंदिर इंदिरा नगर के पास यह घटना हुई है। लड़की का नाम सुमन साहू बताया जा रहा है। छोटी बहन घायल है, जिसे अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद IPS निखिल रखेचा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर आरोपी महेश यादव की तलाश में लग गई थी। दुर्ग पुलिस ने कुछ घंटों में ही आरोपी को पकड़ किया है। बताया जा रहा है कि, महेश पहले भी जेल जा चुका है।

CSP IPS निखिल रखेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि, शीतला मंदिर इंदिरा नगर के पास एक आरोपी ने दो लड़कियों को चाकू मार दिया है। जिसमे एक लड़की की मौत हों गई है और वही दूसरी घायल है। उसे दुर्ग रेफर किया गया है। सुचना के आधार पर फरार आरोपी महेश यादव, पिता सुजीत यादव, निवासी इंदिरा नगर सुपेला को घटना के एक घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घटना मे इस्तेमाल हुए चाकू भी बरामद कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ मे मामला प्रेम प्रसंग का होना पता चला है। युवती की बहन ने तालाब में डूबकर बचाई जान।

मिली जानकारी के अनुसार, मृत युवती और आरोपी का लव अफेयर था। आरोपी जब जेल गया तो उसे युवती के चरित्र पर शंका हो गया। जिस कारण उसने आज इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। धार-धार हथियार से आरोपी ने सरेआम नाबालिग पर हमला किया और उसकी छोटी बहन पर भी हमला किया जिससे वो घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि, हत्या करने के बाद आरोपी महेश यादव कोरेक्स के नशे में छत पर सोया हुआ था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...