भिलाई में दो दिन पहले मिली अज्ञात शव की हुई पहचान: 3 देसी मसाला पव्वा फिर धार-धार हथियार से भाई ने भाई की ले ली जान… चौकाने वाला खुलासा… आरोपी के पूरी प्लानिंग को दुर्ग पुलिस ने कर दिया फेल, अरेस्ट; पढ़िए इस क्राइम स्टोरी की इनसाइड स्टोरी

भिलाई। भिलाई के नंदनी में दो दिन पहले एक अज्ञात व्यक्ति की लाश खेत में मिली थी। अब इस मर्डर केस की गुत्थी सुलझ गई है। दरहसल नंदिनी थाना क्षेत्र में 29 मार्च को मिले अज्ञात शव की पहचान राजेंद्र कुमार जंघेल के रूप में हुई है। पुलिस के जांच में पता चला कि उसकी हत्या उसके छोटे भाई अमरनाथ जंघेल ने ही की है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

पुलिस को आरोपी अमरनाथ ने बताया कि, उसका बड़ा भाई राजेंद्र जंघेल नशे का आदी था। वो अपनी शराब की लत के कारण अपने माता-पिता को बहुत परेशान करता था, जिससे उनका जीना मुश्किल हो गया था। 24 मार्च को वो अपने भाई को अपनी बाइक पर बिठाकर जामुल देसी शराब दुकान लेकर गया। यहां देसी शराब की 3 बोतल उन्होंने खरीदी। फिर राजेंद्र जंघेल को लेकर वो बाइक से बोड़ेगांव अरसनारा के पास आ गया। शाम 5 बजे दोनों ने साथ मिलकर मसाला शराब पी। आरोपी ने बताया कि उसने अपने भाई को इतनी शराब पिला दी कि वो बेसुध हो गया। इसके बाद उसने साथ में लाए कटर से उसका गला काट दिया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि, हत्या के बाद वो पास के ही गांव से 2 प्लास्टिक की बोरी खरीदकर ले आया। उसने मृतक के शरीर से कपड़ों को कटर से काटकर हटा दिया। इसके बाद शव को बोरी में सिर और पैर की तरफ से अलग-अलग दो बोरियों में भरकर कुछ ही दूरी पर मेड़ और नाली के बीच में डालकर छोड़ दिया। कपड़ों को भी वहीं छोड़कर फरार हो गया। जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...