CG ब्रेकिंग – CEO हटाए गए: डिप्टी कलेक्टर की मुख्यमंत्री बघेल से हुई थी शिकायत… कलेक्टर ने हटाने का आदेश किया जारी… जानिए क्या है पूरा मामला

डिप्टी कलेक्टर की मुख्यमंत्री बघेल से हुई थी शिकायत,कलेक्टर ने हटाने का आदेश किया जारी

रायपुर। लंबे समय से कोरिया के जनपद पंचायत बैकुंठपुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कश्यप को हटाए की मांग की जा रही थी। जनपद पंचायत में आधे जनपद सदस्यों ने सीईओ पर गैर जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर जनपद पंचायत अध्यक्ष ने भी सीईओ को हटाने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था। मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद तत्काल प्रभाव से सीईओ को हटा दिया गया। उनकी जगह नये सीईओ के तौर पर मनोज सिंह जगत को पदस्थ किया गया है।

बैकुंठपुर में जनपद पंचायत सीईओ (डिप्टी कलेक्टर) की मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद सीईओ विनय कुमार कश्यप को हटा दिया गया। पिछले दिनों सीओ को हटाने के लिए सर्वदलीय धरना प्रदर्शन किया गया था। भाजपा कांग्रेस, गोडवाना पार्टियों ने सीईओ के कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।

इस जनपद पंचायत में चार साल में नौ मुख्य कार्यपालन अधिकारी हटाए जा चुके हैं। पच्चीस सदस्यों वाली जनपद पंचायत में आधे जनपद सदस्यों की कुछ महीने पहले पदस्थ हुए सीईओ विनय कश्यप को हटाने की मांग थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...