CG में मस्तीखोरी करना पड़ गया महंगा: नशे की हालत में चला रहे थे कार और डिक्की में बैठ कर लड़के कर रहे थे हंगामा… किसी ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल… इधर पुलिस ने लिया एक्शन, 8 लड़कों के खिलाफ हुई कार्रवाई, देखिए VIDEO

CG में मस्तीखोरी करना पड़ गया महंगा: नशे की हालत में चला रहे थे कार और डिक्की में बैठ कर लड़के कर रहे थे हंगामा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की सड़क पर 8 युवकों को मस्तीखोरी करनी भारी पड़ गई है। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमे कई लड़के नशे में हुड़दंग करते हुए नजर आ रहे है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी 8 लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की है। ये सभी 8 लड़के नशे में कार की खुली डिक्की में पीछे बैठकर शहर में घूमकर हंगामा कर रहे थे। हंगामे का वीडियो किसी ने शूट कर पुलिस कप्तान को भेज दिया, जिसके बाद पुलिस ने सभी 8 आरोपियों को पकड़ा और मुलाहिजा कराकर कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक स्कोडा कार में 8 लड़के डिक्की में बैठकर सड़क पर मस्ती कर रहे थे। व्यापार विहार रोड पर हंगामे की मिली शिकायत पर फौरी कार्रवाई करते हुए सिविललाइन पेट्रोलिंग ने 8 लड़को को पकड़ा। तत्काल ऐसे गाड़ी रुकवाकर थाना लाया गया व डॉक्टरी मुलाहिजा करा कर वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जिन लड़कों पर कार्रवाई हुई है, उनमें 1.लोकेश कुमार देवरीखुर्द 2.शैलेन्द्र मोहले तिफरा 3.हज़ारी साहू सरकंडा 4.पंकज यादव विनोबा नगर 5.चंदशेखर खैरनार रिंग रोड2 6.प्रखर पटेल विद्यानगर 7.परितोष मोपका 8.185 mv act के तहत भी अनावेदक चालक के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। वहीं कार जप्त किया गया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...