माइलस्टोन जूनियर भिलाई में ओरिएंटेशन प्रोग्राम; पेरेंट्स ने किया स्कूल परिसर का निरिक्षण, टीचर्स से भी मिले… अपने बच्चों के लिए सुरक्षा सुविधा से हुए प्रसन्न; देखिये तस्वीरें

भिलाई। माइलस्टोन जूनियर भिलाई में शुक्रवार को नये बच्चों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम रखा गया। जिसकी शुरुवात माइलस्टोन कि डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला के कर कमलों द्वारा बुद्धि के दाता श्री गणेश जी और ज्ञान के देवी माँ सरस्वती कि आराधना के द्वारा हुई। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम डायरेक्टर ने माइलस्टोन का बैनर गुबारों के साथ खुले आसमान में छोड़ा। इस सत्र कि शुरुआत में आज जीतने भी बच्चों के अभिभावक गण आए उनके लिए ये प्रोग्राम बहुत ही रोचक एवं ज्ञान वर्धक रहा।

डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला ने सभी अभिभावकों को संबोधित किया और विद्यालय में होने वाली गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। इस कार्यक्रम के द्वारा अभिभावकों ने विद्यालय प्रांगण का निरक्षण किया और माइलस्टोन कि प्रिंसिपल हेमा गुप्ता एवं अन्य स्टाफ के सदस्यों से मिले। अभिभावक अपने बच्चों कि कक्षा अध्यापिका से भी मिले और विद्यालय में बच्चों को मिलने वाली सुविधा और सुरक्षा के बारे में जाना।

माता पिता सभी प्रकार कि जानकारी पाकर बहुत ही प्रसन्न थे और अपने बच्चो को सुरक्षित महसूस कर रहे थे। बच्चों के माता पिता डायरेक्टर से बहुत ही प्रभावित थे उनका कहना था कि मुझे अपने बच्चों को भेजने के लिए जो भय हो रहा था मैडम ने वो सब खतम कर दिया। इस विद्यालय में किसी भी प्रकार कि असुरक्षा के लिए जगह नहीं है। सब एक मार्ग दर्शन के साथ काम करते है और एक साथ चलते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...