2 बच्चों की मां भतीजे संग भागी: काम के लिए पति रहता था बाहर, इधर चाची से भतीजा का इश्क, सेक्स, फरार और फिर…

2 बच्चों की मां भतीजे संग भागी

क्राइम डेस्क। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ऐसा प्रेम मामला सामने आया है कि सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक दो बच्चों की मां अपने ही भतीजे के साथ फरार हो गई है। अपने साथ दोनों बच्चों को भी ले गई है। घरवालों को जानकारी होने पर महिला के पति ने अपने भतीजे के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

बताया जाता है कि कपसेठी की रहने वाली महिला दो बच्चों की मां है। उसका पति काफी समय से काम के सिलसिले में मुम्बई रहता है। इस बीच उसको अपने ही भतीजे से इश्क हो गया। धीरे-धीरे दोनों के बीच इश्क परवान चढ़ने लगा। दोनों की करीबी बढ़ती गई। दोनों के बीच संबंध भी बनने लगे। इसकी भनक महिला के पति को लगी। पति तत्काल मुंबई से घर के लिए निकल लिया। इधर, महिला को पति के आने की जानकारी मिल गई। उसने भतीजे को अपने साथ भागने के लिए तैयार किया और दोनों बच्चों के साथ चाची और भतीजे फरार हो गए। घर पहुंचा चाचा पहले तो दोनों को काफी खोजा जब वे नहीं मिले तो थाने पहुंच नामजद तहरीर दी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, युवक...

बालोद। जिले में शनिवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो...

अवैध संबंध के शक में मर्डर : किराएदार ने...

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनौद में अवैध संबंध के शक को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले...

नकली शराब गिरोह का पर्दाफाश, प्रिंटिंग संचालक समेत 3...

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ पुलिस ने नकली शराब तैयार करने और उसके लिए फर्जी होलोग्राम व लेबल प्रिंट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले...

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...