सावधान देश में फिर से पैर पसार रहा कोरोना! पिछले 24 घंटों में 3 हजार से ज्यादा मामले आए सामने… छत्तीसगढ़ में भी बढ़े कोविड के मरीज

देश में कोरोना एक बार फिर अपना पैर पसारने लगा है। कुछ दिनों से कोरोना के मामलो में तेजी से बढ़ोत्तरी देखीं गयी है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,038 नए मामले सामने आए हैं. जिसके साथ ही देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,29,284 हो गई है. अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक इस समय देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 21,179 पर पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से दिल्ली तथा पंजाब में दो-दो और जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र तथा उत्तराखंड में एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 5,30,901 हो गई।

देश में अभी 21,179 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है. अभी तक कुल 4,41,77,204 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है.


स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं. अब तक कुल 92.20 करोड़ कोरोना के परीक्षण किए गए हैं. पिछले 24 घंटों में 1,64,740 टेस्ट किए गए.

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

वही बात करें छत्तीसगढ़ प्रदेश की तो यहां भी कोरोना के मामलो में तेजी देखी गयी है। छत्तीसगढ़ में भी कोरोना ने रफ़्तार पकड़ ली है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 47 नए कोरोना मरीज मिले है। प्रदेश में अब कोरोना मरीज की संख्या 155 हो गयी है।

यदि सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों की बात करें तो राजधानी रायपुर में 14 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं धमतरी में सबसे ज्यादा 19 मरीजों का इलाज जारी है। बिलासपुर में 18 और दुर्ग में 16 राजनांदगांव में 13 संक्रमित कोरोना के मरीज मिले हैं। वहीं 13 जिलों में आज एक भी सक्रिय मरीज नहीं हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में हुए 1458 सैंपल जांच में 47 कोरोना मरीज मिले हैं।

बता दें कि पिछले 9 दिन में 109 कोरोना पॉजिटिव नए मरीज मिल चुके हैं। 24 मार्च को राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 18 थी वो अब बढ़कर 91 हो गई हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी तेजी से कोरोना पॉजिटिव नए मरीजों की संख्या किस रफ्तार से बढ़ रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर कोर्ट का...

मुंगेली। साइबर ठगी की रकम को बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर करने के मामले में मुंगेली की अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। सत्र...

कुदरगढ़ दर्शन के लिए निकले परिवार पर टूटा कहर...

कोरिया। रविवार की सुबह कोरिया जिले में हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। चरचा थाना क्षेत्र के...

स्नैपचैट से दोस्ती के बाद युवती का शोषण और...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा देने, युवती का शारीरिक शोषण करने और करीब 4...

छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी का दो दिवसीय प्रवास :...

रायपुर। भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे।...