BIG BREAKING: दुर्ग में नवजात बच्चे की मौत में बड़ा खुलासा, कलयुगी मां ने ही मासूम बच्चें को फेंका था तालाब में… आखिर क्यू मां बन गई हैवान, अपने ही बेटे की ले ली जान… बच्चा चोरी की रची गई थी कहानी… वजह जान कर आप रह जाएंगे हैरान, CCTV फुटेज आया सामने; देखिए

दुर्ग। इस वक्त की बड़ी खबर दुर्ग जिले से आ रही है। 6 महीने के नवजात बच्चे की मृत्यु के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल नगपुरा क्षेत्र में कुछ दिनों पहले एक 6 महीने के बच्चे की लाश मिली थी। पोस्टमार्टम के बाद यह सामने आया था कि बच्चे को जिंदा तालाब में फेंका गया है। बताया जा रहा था की मां जब घर से शौच करने बाहर गई थी तब बच्चा वहां नहीं था बच्चा चोरी हो चुका था। इस मामले में अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

देखिए CCTV फुटेज :-

कलयुगी मां ने अपने 6 महीने के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया है। सीसीटीवी कैमरे में यह साफ साफ दिखाई दे रहा है कि रात को वह अपने बच्चे को लेकर भी निकलती है। इसके बाद से ही बच्चा लापता हो जाता है। अंधविश्वास को इसका बड़ा कारण बताया जा रहा है। अधिक जानकारी पुलिस की जांच और पूछताछ के बाद सामने आएगी। दुर्ग SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपी महिला किसी मानसिक बीमारी से ग्रस्त है और झाड़-फूंक अंधविश्वास में उसका विश्वास है।

क्या था मामला
दुर्ग जिले के नगपुरा में कुछ दिन पहले एक 6 माह के नवजात बच्चे की शव मिली थी। बताया जा कि, इस मामले में एक अपडेट आया है। बच्चे की पोस्ट मोर्टेम रिपोर्ट सामने आ गई है। शनिवार की रात को नगपुरा चौक से कटनी वाले रास्ते में बच्चे का मृत शव पाया गया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट अनुसार मासूम बच्चे को ज़िंदा पानी में फेका गया था तालाब के पानी में डूबने से बच्चे की मौत हुई है।

इस मामले में दो IPS खुद जाँच कर रहे थे। भिलाई नगर सीएसपी निखिल रखेचा और दुर्ग सीएसपी वैभव बैंकर खुद इस मामले की तहकीकात में लगे हुए हैं। उनसे मिली जानकारी के मुताबिक पीएम रिपोर्ट आ गई है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास एक्टिव मोबाइल का सीडीआर और लोकेशन भी निकाला था। पूरा मामला यह है हिर्री निवासी दिलीप यादव का 6 माह का बच्चा नगपुरा से बीती रात चोरी हो गया था। दिलीप ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मालती यादव को डिलीवरी होनी थी। इसके लिए वो अपने मायके नगपुरा गई हुई थी।

डिलीवरी के बाद वहीं रहकर इलाज करा रही थी। 30-31 मार्च की रात करीब तीन बजे मालती शौच के लिए उठी। उसने 6 माह के बच्चे सिद्धार्थ यादव को वहीं सुलाया और अपनी मां मुन्नी बाई के साथ शौच के लिए चली गई। थोड़ी देर बाद जब वो वहां लौटी तो देखा की बच्चा बिस्तर में नहीं है। मालती ने बच्चे को आसपास खोजा जब वो नहीं दिखा तो उसने अपनी मां और भाई हीरेंद्र यादव को बताया। इसके बाद उन लोगों ने नगपुरा चौकी जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद अगले शनिवार सुबह बच्चे का शव पास के तालाब में मिला।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...