दुर्ग में चोरों के हौसले बुलंद: आरोपियों ने मेन मार्केट के ज्वेलरी और बर्तन शॉप में डाला डांका… शटर काटकर जेवरात किए पार; पढ़िए ये खबर

भिलाई। दुर्ग जिले में फिर से एक बार चोरी का मामला सामने आया है। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी और बर्तन दुकान से लाखों की चोरी हुई है। कुछ दिन पहले अन्तर्राज्यीय गिरोह द्वारा एटीएम काटने का प्रयास किया गया था। कुम्हारी पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में लग गई है। कुम्हारी पुलिस ने बताया कि, कुम्हारी मुख्य बाजार में धनीराम ज्वेलर्स और धनीराम बर्तन दुकान नाम की दो दुकान है। दोनों दुकान एक में जुड़ी हुई हैं। दुकान संचालक रोज की तरह सोमवार रात दुकान बंद करके अपने घर गया था।

मंगलवार सुबह जब वो दुकान खोलने पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। दुकान का ताला टूटा हुआ और शटर एक तरफ से उठा हुआ था। दुकान संचालक दुकान के अंदर गया तो देखा कि पूरा सामान बिखरा पड़ा है। दुकान संचालक के अनुसार दुकान से सोने के कुछ आभूषण, एक किलो तक चांदी के आभूषण और काफी मात्रा में बर्तन चोरी हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दुकान संचालक ने पुलिस को बताया कि वो सोने के आभूषण अपने साथ घर लेकर चला गया था। दुकान में कुछ ही आभूषण थे। यदि वो पूरा सोना दुकान में छोड़कर जाता तो बड़ा नुकसाान होता। उसने पुलिस से चोरों का पता लगाकर सामान दिलाने की गुहार लगाई है। कुम्हारी पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि वो घटना समय के आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। यदि कोई भी सुराग मिला तो वो उसके जरिए जल्द ही आरोपियों तक पहुंच जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

सरगुजा एकलव्य विद्यालय विवाद: छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट निकलने...

रायपुर। सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मूलभूत समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव...

59 की उम्र में स्काईडाइविंग और मैराथन में जलवा:...

भिलाई/रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भिलाई (सेक्टर-1) की 59 वर्षीय वरिष्ठ एथलीट प्रभा ठाकुर हुसैन...