पायलट की ड्रेस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: सुखोई जेट से भरी उड़ान… असम के तेजपुर एयरबेस से किया टेक-ऑफ… प्रतिभा पाटिल के बाद ऐसा करने वाली दूसरी महिला प्रेसिडेंट, देखिए VIDEO

नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शनिवार को पायलट रूप में नजर आईं. राष्ट्रपति मुर्मू अपनी पारंपरिक पोशाक साड़ी की जगह एयरफोर्स पायलट की पोशाक पहने नजर आईं. यह नजारा था असम के तेज एयरफोर्स स्टेशन का, जहां राष्ट्रपति ने भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान सुखोई से उड़ान भरी. राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की सुप्रीम कमांडर हैं.

उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद राष्ट्रपति मुर्मू के सुखोई विमान ने तेजपुर स्टेशन पर सुरक्षित लैंडिंग की. इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू ऐसा करने वाली भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं. उनके पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल सुखोई में उड़ान भर चुकी हैं. उन्होंने 2009 में पुणे वायु सेना बेस से सुखोई फाइटर जेट में उड़ान भरी थी.

राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई के एमके-30आई से उड़ान भरी. यह दो सीटों वाला लड़ाकू विमान है, जिसे रूस ने विकसित किया है. भारत के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने लाइसेंस के तहत इसका निर्माण किया है.

तीन दिवसीय दौरे पर असम में हैं राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिन के असम दौरे पर हैं. महामहिम 6 अप्रैल को असम पहुंची थीं. पहले दिन उन्होंने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का उद्घाटन किया. इसके बाद 7 अप्रैल को राष्ट्रपति ने माउंट कंचनजंगा अभियान-2023 को हरी झंडी दिखाई. शुक्रवार को दो दिवसीय गज महोत्सव का उद्घाटन किया और उसके बाद गुवाहाटी उच्च न्यायालय के 75 साल पूरे होने पर आयोजित जश्न में शामिल हुईं.

शनिवार को गुवाहाटी से राष्ट्रपति तेजपुर स्थित एयर फोर्स स्टेशन पहुंची. यहां पर एयर मार्शल एसपी धारकर ने सुप्रीम कमांडर का स्वागत किया.

देश के राष्ट्रपति पद पर आसीन होने के बाद द्रौपदी मुर्मू का असम का यह दूसरा दौरा है. राष्ट्रपति के पहुंचने पर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट कर स्वागत किया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...