CG ब्रेकिंग – दुष्कर्म के आरोपी ने जेल में की खुदकुशी: 5 अप्रैल को कोर्ट ने सुनाई थी 20 साल की सजा, कैदी ने जेल में कर ली आत्महत्या, शव के पास से लड़की की फोटो और सुसाइड नोट मिला, लिखा – प्यार एक तरफा नहीं होता, जितना गुनाहगार मैं…

Accused of rape commits suicide in jail

जांजगीर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां जेल में बंद कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। बताया जा रहा है की कैदी को 5 अप्रैल को जिला कोर्ट से नाबालिग से दुष्कर्म के मामलों में पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत 20 साल की सजा सुनाई गई थी। उसके पास से लड़की की फोटो व सुसाइड नोट मिला है। जिसमें नाबालिक लड़की और परिवार वालो के ऊपर जबरन फंसाने का आरोप है। आरोपी जिला जेल खोखरा में बंद था। मृतक का नाम बनवारी लाल कश्यप उम्र 24 वर्ष ग्राम खैरा निवासी बताया जा रहा है। वहीं शव को पोस्टमार्डम के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है।

क्या है पूरा मामला –
पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा का रहने वाला 24 वर्षीय बनवारी कुमार कश्यप दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद था। उसे 5 अप्रैल को पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश खिलावन राम रिगरी की अदालत से 20 साल की सजा हुई थी। नवागढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की की गुमशुदगी 25 मार्च 2022 नवागढ़ थाने में दर्ज करवाई गई थी। लड़की की तलाश में जुटी पुलिस ने 8 अप्रैल 2022 को लड़की के मिलने के बाद उसका बयान दर्ज किया था। बयान के आधार पर शादी का झांसा देकर नाबालिक को भगाने व दुष्कर्म पर अपहरण व दुष्कर्म की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। बताया जाता है कि बनवारी उसे भगा कर लखनऊ ले गया था। 15 मई 2022 को नवागढ़ पुलिस ने पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा से आरोपी युवक बनवारी कुमार कश्यप को गिरफ्तार किया था। तब से वह न्यायिक रिमांड पर सजा काट रहा था।

मामले का ट्रायल पॉक्सो अदालत के विशेष न्यायाधीश खिलावन राम रिगरी की अदालत में चल रहा था। जहां 5 अप्रैल 2023 को प्रकरण की सुनवाई करते हुए आरोपी बनवारी कुमार कश्यप के खिलाफ दोष सिद्ध पाते हुए 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी। जहां कल शनिवार की रात बनवारी कश्यप ने बैरक नंबर 10 के ऊपर बनी खिड़की में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर एसडीएम, तहसीलदार के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची मिली। जानकारी के अनुसार युवक के पास से एक लड़की की फोटो और सुसाइड नोट भी बरामद हुई है। मिली जानकारी के जिसमें उसने लिखा है कि जितना गुनाहगार मैं हूं उतना ही गुनाहगार तुम भी हो, प्यार एक तरफा नहीं होता है। युवक ने आगे लिखा है कि मैं लड़की से बहुत प्यार करता था, पर मुझे 20 साल की सजा हो गई। जबकि मेरी उम्र ही 24 साल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...