भुवनेश्वर साहू के परिजनों को साहू समाज देगा 1 लाख: बिरनपुर पहुंचे साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू और तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू…परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस

भिलाई। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला अंतर्गत बीरनपुर ग्राम में संप्रदायिक घटना में मृतक भुनेश्वर साहू के शोकाकुल परिवार को संवेदना व्यक्त करने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल साहू और तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष व युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू आज बीरनपुर पहुंचे।

टहल साहू द्वारा समाज की ओर से इस संप्रदायिक घटना की घोर निन्दा की गई। समाज की ओर से मृतक परिवार को 1 लाख सहायता राशि दिए जाने का घोषणा किया गया। साथ ही शासन से मृतक परिवार के सदस्य को शासकीय नौकरी दिलाने एवं आर्थिक मुआवजा दिलाने की मांग की गई। दिवंगत श्री भुवनेश्वर साहू के दशगात्र कार्यक्रम को प्रशासन के सहयोग से शांति पूर्ण कराए जाने हेतु स्थानीय एसडीएम को अवगत कराया गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के समस्त पदाधिकारीगण से अपील की गई की मृतक परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता प्रदान करें। समाज द्वारा यह भी निर्णय लिया गया की अतिशीघ्र प्रदेश स्तर पर बैठक आयोजित कर इस विषय पर माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया जाएगा और परिवार को इस विकट परिस्थिति में पूरा समाज मृतक परिवार के साथ खड़ा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...