होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट: पुलिस ने की छापेमार कार्रवाई… युवक और युवतियां मिले आपत्तिजनक अवस्था में… सभी थे शराब के नशे में, मौके से होटल संचालक फरार

होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट: पुलिस ने की छापेमार कार्रवाई

क्राइम डेस्क। दिल्ली देहरादून हाइवे पर वेदव्यासपुरी में सेक्स रैकेट पकड़ा गया। छापेमारी के दौरान कमरों में नशे और आपत्तिजनक हालत में युवक और युवतियों को पकड़ा।

मेरठ। मेरठ में दिल्ली देहरादून हाइवे पर स्थित वेदव्यास पुरी सिटी में एक होटल में छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट पकड़ा गया। होटल के कमरे में युवक और युवती आपत्तिजनक अवस्था में मिले। जिस समय पुलिस ने छापेमारी कार्रवाई की। उस दौरान छापेमारी में पकड़े गए युवक और युवतियां बीयर और शराब के नशे में थे।

होटल में छापेमार कार्रवाई एएचटीयू और थाना पुलिस ने मिलकर की। पुलिस और एएचटीयू को सेक्स रैकेट की जानकारी मिशन रेस्क्यूटी टीम द्वारा दी गई।
पुलिस ने मौके से देह व्यापार करने वाली युवतियों और महिलाओं को हिरासत में लिया है।

थाना टीपी नगर क्षेत्र के दिल्ली देहरादून हाइवे पर वेदव्यासपुरी में होटल यूबी इन है। जहां पर पिछले काफी समय से सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था।
प्रमोटेड कंटेंट

सीओ सीओ ब्रह्मपुरी सुचिता सिंह ने बताया कि पुख्ता जानकारी होने पर छापेमारी की गई । आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। होटल संचालक फरार है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...