मुख्यमंत्री ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती और गुरू तेगबहादुर की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक, विचारक, लेखक और दार्शनिक महात्मा ज्योतिबा फुले की 11 अप्रैल को जयंती पर उन्हें नमन किया है। सीएम बघेल ने कहा है की ज्योतिबा फुले जी ने महिलाओं व दलितों के उत्थान के लिए कई कार्य किए। दलितों के प्रति भेद-भाव समाप्त कर उन्हें समाज में स्थान दिलाने के लिए महात्मा फुले ने सत्यशोधक समाज की स्थापना की। उन्होंने न सिर्फ महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया, बल्कि अपनी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले को भी शिक्षा दिलाई जिससे वे भारत की पहली अध्यापिका बनीं।

सीएम बघेल ने कहा कि महात्मा फुले समाज को अंधविश्वास और कुप्रथाओं से मुक्त करना चाहते थे। वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति व्यवस्था और उस पर आधारित भेदभाव के प्रबल विरोधी थे। उन्होंने समाज को कुरीतियों से मुक्ति दिलाने के लिए सभी वर्गों की शिक्षा पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन और विचार मूल्य हमें मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिख धर्म के नवें गुरू तेग बहादुर साहब की 11 अप्रैल को जयंती पर उन्हें नमन किया है। सीएम बघेल ने कहा है कि सत्य और धर्म के लिए तेग बहादुर साहब ने अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया। उन्होंने समाज में फैले अंधविश्वास और कुरीतियों की घोर आलोचना की और सामाजिक हित के कई काम किए। मानवीय मूल्यों के लिए उनके द्वारा स्थापित सिद्धांत और आदर्श हमें सदा राह दिखाते रहेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...