भिलाई के आकाश ने किया सबको हैरान: 10 लाख तक की गिनती गिनने में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अमेरिका के हार्पर को छोड़ा पीछे, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम; पढ़िए ये खबर

भिलाई। भिलाई में टैलेंट की कमी नहीं है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मास्स कम्युनिकेशन सब्जेक्ट के छात्र आकाश पिल्ले ने गिनती गिनकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया है। 85 दिनों तक वीडियो स्ट्रीमिंग एप यूट्यूब के लाइव सेशन में रोजाना करीब आठ से 10 घंटे तक लाइव रहकर एक से लेकर 10 लाख एक तक की गिनती पूरी की।

नई दुनिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के जेरेमी हार्पर ने 89 दिनों में एक से लेकर 10 लाख तक की गिनती गिनकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराया था। उस रिकार्ड को तोड़ने के बाद आकाश ने गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर दी हैं। गिनती के साक्ष्य के तौर पर यूट्यूूब लाइव सेशन के पूरे वीडियो गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड को भेजा है।

प्रगति नगर रिसाली में रहने वाले आकाश मुंबई के ठाकुर कालेज आफ साइंस एंड कामर्स से मास कम्युनिकेशन एंड मास मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं। आकाश ने एक से लेकर 10 लाख एक तक की गिनती को गिनकर पूरा किया है। जैसे एक, दो, तीन, चार और उससे आगे तक की हर संख्या का पूरा उच्चारण कर गिनती गिनी जाती है, वैसे ही आकाश ने 10 लाख एक तक की गिनती गिनी है।

इसके पहले वर्ष 2007 में अमेरिका के जेरेमी हार्पर ने 89 दिनों में एक से लेकर 10 लाख तक की गिनती गिनी थी और गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाया था। आकाश ने अपने यू ट्यूब चैनल एपी पर पूरे लाइव सेशन के वीडियो अपलोड किए हैं। आकाश ने एक जनवरी 2023 से गिनती गिनने की शुरुआत की और 26 मार्च 2023 को पुराने रिकार्ड को तोड़ा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...