BJYM भिलाई पश्चिम मंडल द्वारा सामाजिक न्याय सप्ताह में हेल्थ कैंप का किया गया आयोजन; SSIMS के मेडिकल स्टाफ ने की जाँच

भिलाई। भिलाई में भारतीय जनता युवा मोर्चा पश्चिम मंडल द्वारा बुधवार को श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के मदद से सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल 2023 से भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जन्म जयंती 14 अप्रैल 2023 तक, सामाजिक न्याय सप्ताह मानने का निर्णय लिया गया।

इस कार्यक्रम की श्रृंखला में बुधवार को दिनांक 12 अप्रैल 2023 को भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला भिलाई के पश्चिम मंडल द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई के अध्यक्ष अमित मिश्रा एवं भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल के अध्यक्ष तिलक राज याद यादवके मार्गदर्शन में पश्चिम मंडल के भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रितुराज शर्मा के नेतृत्व में सेक्टर 7, भिलाई नगर रेलवे स्टेशन बस्ती में श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज की सहायता से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में 100 से अधिक लोगों ने चिकित्सा लाभ लिया एवं कुछ लोगों को श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज भेज कर संबंधित विभाग में निःशुल्क जांच करवाई गई । कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला भिलाई की महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक,प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख नितेश मिश्र,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विशाल शाही,युवा मोर्चा जिला महामंत्री रितेश सिंह,जिला शासकीय स्वाध्याय मंडल प्रमुख पी राज, जिला संयोजक सोशल मीडिया रवि कश्यप,पश्चिम मंडल उपाध्यक्ष बी पद्मनाभन, वी शिवराम,जयप्रकाश गुप्ता, एस राजशेखर, एम रवि,कमलेश सिंह,प्रीतम एवं अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। भारतीय जनता युवा मोर्चा पश्चिम मंडल के अध्यक्ष रितुराज शर्मा ने श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज का एवं स्वास्थ्य शिविर में अपनी सेवा देने वाले चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ को आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...