CG – बिरनपुर हत्या मामले में इनाम की घोषणा: बाप- बेटे के हत्यारों का सुराग देने वाले को मिलेगा इनाम… SP ने किया ऐलान… इन नंबरों पर दे सकते हैं जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हुई पिता-पुत्र की हत्या करने वालो पर बेमेतरा SP आई कल्याण एलिसेला ने इनाम घोषित किया है। बिरनपुर में हुई दो मौत मामले में जानकारी देने वालों को 10 हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा। बिरनपुर शक्तिघाट क्षेत्र में रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद बिरनपुर की हत्या कर दी गयी थी। उपरोक्त प्रकरण को लेकर अब तक अरोपियों के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लिहाजा एसपी ने सुराग देने वालों के लिए पुरस्कार का ऐलान किया है। एसपी के मुताबिक जो कोई व्यक्ति किसी प्रकार से ऐसी कोई सूचना/जानकारी देगा, जिसके आधार पर उपरोक्त घटना में शामिल अज्ञात आरोपियों की पतासाजी/ गिरफ्तारी हो सकेगी, ऐसी सूचना देने वाली व्यक्ति को 10,000 /- (दस हजार रूपये ) की नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

इन नंबरों पर दे सूचना:-

  • पुलिस अधीक्षक बेमेतरा 9479190088
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बेमेतरा – 9479191400
  • पु.आ.अ. बेरला जिला बेमेतरा 9479191402
  • पुलिस नियंत्रण कक्ष जिला बेमेतरा -9479192013
  • थाना प्रभारी थाना साजा -9479192041

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...