लायंस क्लब भिलाई पिनाकल और इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने नि:शुल्क दंत जांच शिविर का किया आयोजन, 100 से ज्यादा बच्चों का किया परीक्षण

12 अप्रैल को ओम साई विद्या भवन इंग्लिश मिडियम स्कूल, हरी नगर, दुर्ग में लायंस क्लब पिनाकल एवं इंडियन डेंटल एसोसिएशन, दुर्ग-भिलाई के द्वारा नि:शुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसका संचालन लायंस क्लब भिलाई पिनाकल की अध्यक्षा ला. मीना सिंह और आई.डी.ए. की कोऑर्डिनेटर (चेयर परसन डेंटल हेल्थ) डॉ. मीनल साटकर साहू द्वारा किया गया।

यह शिविर “वर्ल्ड हेल्थ डे” (जो कि पूरे विश्व में 7 अप्रैल को मनाया जाता है) के उपलक्ष में लगाया गया था। इस शिविर में चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी और कम से कम एक सौ दस बच्चों का परीक्षण किया। लायंस क्लब भिलाई पिनाकल से ला.मीना सिंह, ला.शालिनी सोनी, ला.नम्रता चाने, ला.उषा चक्रवर्ती, ला.रश्मि गेडाम एवं आई.डी.ए. से डॉ. मीनल साटकर साहू, डॉ.श्रेणिक नाहटा,डॉ. मेहताब, डॉ.प्रभजोत कौर, एवं डॉ.नफीसा जे.समनानी उपस्थित थे।

लायंस क्लब के द्वारा मोमेंटो देकर सभी चिकित्सकों का सम्मान किया गया । साथ ही सभी बच्चों को बिस्किट के पैकेट्स भी बांटे गए। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए लायंस क्लब पिनाकल स्कूल प्रधानाचार्या रीना साहू का आभार प्रकट किया हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...