दुर्ग में मां चंडी मंदिर के भंडारे में शामिल हुए MLA अरुण वोरा; भक्तों को खुद परसा प्रसाद… शहर की सुख समृद्धि की कामना भी की

दुर्ग। दुर्ग शहर के वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने चंडी मंदिर में आयोजित भव्य भंडारे में हिस्सा लिया। उन्होंने सर्वप्रथम माँ चंडी के दर्शन कर शहर की सुख समृद्धि एवं विकास की कामना करते हुए धार्मिक सद्भवना बने रहने की प्रार्थना की। वोरा ने भंडारे में भोजन करने आए भक्तों को स्वयं अपने हाथों से खाना परसा।

उन्होंने कहा कि दुर्ग शहर छत्तीसगढ़ में धार्मिक सद्भवना की मिसाल है जहां ईद और दीवाली दोनों ही त्योहार सभी मिल जुल कर मानते हैं। आज माता रानी के भंडारे में उमड़ी भीड़ के साथ ही समस्त शहर वासियों के सभी काम पूरे हों इस दिशा में लगातार प्रयास जारी है। माता चंडी का आशीष दुर्ग शहर पर बना हुआ है जिसके नतीजन नया दुर्ग गढ़ने का काम किया जा रहा है।

पोलसाय पारा से चंडी मंदिर तक मार्ग का निर्माण किया जा चुका है जल्द ही नयापारा एवं उरला बघेरा मार्ग का भी चौड़ीकरण करवाया जाएगा ताकि भक्तों को माता के दर्शन हेतु सुगम मार्ग उपलब्ध हो। प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने हाइ मास्ट लाइट भी लगवाई गई है। शहरी क्षेत्र के इस पावन तीर्थ स्थल को विकसित करने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...