दुर्ग-भिलाई में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो आरा मशीन सील… फारेस्ट ऑफिसर शशिकुमार ने गठित की थी टीम; जानिए कार्रवाई की वजह

रायपुर। राज्य में वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस तारतम्य में विगत दिवस दुर्ग वन मंडल अंतर्गत जामुल और खुर्सीपार भिलाई में अवैध रूप से संचालित दो आरा मशीनों को सीलकर उनके संचालकों के विरूद्ध कार्रवाई की जारी है। इनमें आर.एस. टिम्बर, लवकुश नगर-जामुल और सियाराम फर्नीचर मार्ट बापू नगर खुर्सीपार-भिलाई शामिल है।

इस अभियान के तहत वन मंडलाधिकारी दुर्ग शशिकुमार के निर्देशन में गठित टीम द्वारा दोनों आरामिलों को जांच के दौरान बिना लायसेंस के अवैध रूप से संचालन होना पाया गया। जिस पर संचालकों के विरूद्ध वन अपराध के प्रकरण दर्ज कर तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों अवैध आरा मशीन को सील कर दिया गया। साथ ही टीम द्वारा आरा मशीन के संचालन स्थल से दो नग आरा पट्टी, 2 एचपी विद्युत मोटर तथा 3 एचपी विद्युत मोटर को जप्ती की कार्यवाही की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...