छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत, दो अलग-अलग घटनाओं में 3 की मौत: पेड़ के नीचे बैठे थे दो युवक, अचानक गिरी आकाशीय बिजली, दो की मौत, वहीं…

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले से एक बुरी खबर भी सामने आई है। यहां पर आंधी तूफान के चलते एक ही परिवार के दो युवकों की मौत हो गई है। यह पूरी घटना मनेन्द्रगढ़ जिले के ग्राम पंचायत सोनवर्षा के कछार पारा की है। बता दें, दोनों मृतक युवक महुआ पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। तभी अचानक तेज आंधी चलने की वजह से पेड़ गिर गया और दोनों की मौत हो गई। दोनों का नाम आशीष टोप्पो और सियोंन टोप्पो बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पहली घटना रामगढ़ चौकी क्षेत्र की है। जिले में आज सुबह से ही मौसम खराब है और कई इलाकों में रूक-रूककर बारिश भी हो रही है। दोपहर (आज) 12 बजे रामगढ़ निवासी शिवचरण 55 वर्ष अपने बेटे अजीत कुमार और भांजे संतोष कुमार के साथ किसी काम से निकला हुआ था। इस दौरान आकाशीय बिजली उनके उपर गिर गई। घटना में शिवचरण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बेटे और भांजे को गंभीर हालत में जनकपुर अस्पताल लाया गया। यहां पर दोनों का उपचार जारी है। घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

दूसरी घटना चर्चा थाना क्षेत्र की है। भरहीडीह निवासी आशीष टोप्पो और 17 वर्ष और सियोम टोप्पो 20 वर्ष ग्राम सोनबरसा जंगल में महुआ पेड़ के नीचे बैठे थे। इस दौरान आकाशिय बिजली गिरने से दोनों की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...