काम की खबर: फेक जॉब कॉल से रहे अलर्ट! प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में नियुक्ति के नाम पर आवेदकों को आ रहे है भ्रामक कॉल… दुर्ग जिला प्रशासन ने किया सतर्क रहने का अपील

दुर्ग। आजकल जॉब के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा हो रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग जिला प्रशासन ने नियुक्ति संबंधित भ्रामक कॉल से सतर्क रहने की अपील की है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-जलग्रहण विकास घटक-2.0 अंतर्गत जलग्रहण प्रकोष्ठ सह डाटा केन्द्र जिले में डब्ल्यूसीडीसी स्तर पर लेखापाल-01 एवं पीआईए स्तर पर डब्लूडीटी सदस्य (यांत्रिकी)-01, डब्लूडीटी सदस्य (आजीविका)-02, डब्लूडीटी सदस्य (समूह विकास)-02 एवं लेखापाल सह डाटा एंट्री ऑपरेटर-01 पद हेतु संविदा नियुक्ति के संदर्भ में प्राप्त आवेंदनों के आधार पर कार्यालय उप संचालक कृषि के द्वारा 20 अप्रैल को दावा आपत्ति सूची का प्रकाशन किया गया है।

दावा आपत्ति निराकरण उपरांत कम्प्यूटर कौशल परीक्षा तथा अन्य निर्धारित मापदण्ड़ो के आधार पर वरियता सूची तैयार की जाएगी। उक्त जनाकारी देते हुए उप संचालक कृषि सह परियोजना प्रबंधक (डब्ल्यू.सी.डी.सी) ने अवगत कराया है कि कुछ आवेदकों द्वारा यह संज्ञान लाया गया है कि उन्हें अनजान व्यक्ति द्वारा फोन कर नियुक्ति करवाने के संबंध में राशि की मांग की गई है। तत्संबंध में डी.डी.ए. ने आवेदकों को सूचित किया है कि वे इस प्रकार के फर्जी कॉल पर विश्वास न करें तथा कोई राशि किसी को न देवें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...