BIG BREAKING: दुर्ग में इंस्पेक्टर रेप के आरोप में अरेस्ट… इस थाने में पदस्थ रहते हुए आरोपी ने महिला के साथ किया था अनाचार

भिलाई। इस वक्त की बड़ी खबर दुर्ग से निकल कर आ रही है। यहां निरीक्षक पर महिला से रेप करने का आरोप लगा है। जांच के बाद पुलिस ने धारा 376 के तहत अपराध कायम कर निरीक्षक को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त सुचना के अनुसार अमलेश्वर थाना में पदस्थ रहते हुए निरीक्षक राजेन्द्र यादव पर आरोप है कि महिला के साथ अनाचार किया। जिसकी शिकायत महिला ने आईजी से लिखित में किया।

इस मामले का जांच दुर्ग सीएसपी वैभव वैंकर ने किया। जिसके बाद सीएसपी के निर्देश पर दुर्ग कोतवाली टीआई एसएन सिंह ने मामले की जांच के बाद जुर्म दर्ज कर निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी निरीक्षक वर्तमान में पुलिस के जिला विशेष शाखा (डीएसबी) में प्रभारी के रूप में पदस्थ था। आईपीएस वैभव वैंकर ने बताया कि, महिला की शिकायत के बाद निरीक्षक को हिरासत में लिया गया है। अपराध कायम कर मामले को जांच में लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...