रिसाली नगर निगम क्षेत्र के इस वार्ड के तालाब का जल्द बदलेगा स्वरुप; MIC मेंबर्स और पार्षदों ने लिया जायजा

रिसाली, भिलाई। रिसाली नगर निगम वार्ड 17 में स्थित शीतला तालाब की जल्द ही तस्वीर बदलने वाली है। वार्डवासियों के लिए यह तालाब आकर्षण का केंद्र बनेगा। करीब 80 लाख रुपए की लागत से शीतला तालाब का सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। शुक्रवार को महापौर परिषद के सदस्यों और पार्षद ने कार्य का जायजा लिया।

ठेकेदार को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। वार्ड वासियों के लिए लोक निर्माण विभाग व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से तालाब के संरक्षण और सौंदर्यीकरण की मांग की गई थी। उनकी मांग पर मंत्री ने चित्रकला, चारों तरफ बाउंड्री वॉल, किनारे में पाथवे निर्माण तालाब का पानी स्वच्छ रहे इसके लिए आउटलेट इनलेट प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य कार्यों के लिए 80 लाख की स्वीकृति दी।

इन कार्यों का महापौर परिषद के सदस्य लोक निर्माण विभाग प्रभारी अनूप डे, सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी चंद्रभान सिंह ठाकुर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रभारी गोविंद चतुर्वेदी,राजस्व प्रभारी चंद्रप्रकाश सिंह, वार्ड 16 पार्षद विनय नेताम और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लोकुमाल होतवानी ने जायजा लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...