BIG BREAKING: दुर्ग में चोरों के हौसले बुलंद… शादी समारोह से घर लौट रही महिला के साथ सरेआम बैग स्नैचिंग, 3 बाइक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम; पुलिस तलाश में जुटी

भिलाई। दुर्ग जिले में चोरों ले हौसले बुलंद है। सरेआम महिला से बैग स्नैचिंग का मामला सामने आया है। दरहसल शादी कार्यक्रम से घर लौट रही महिला के साथ तीन बाइक सवार युवकों ने उसका बैग छिनकर मौके से फरार होने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। मोहन नगर पुलिस ने बताया कि सुभाष नगर दुर्ग निवासी रागिनी सिन्हा अपने परिवार समेत कवर्धा स्थित सिलयाटी शादी कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से गए हुए थे।

शनिवार की देर शाम दुर्ग घर लौट रहे थे। दुर्ग पहुंचने के बाद पति अपनी बाइक से किसी काम से निकल गया। पत्नी को घर छोड़ने के लिए ई रिक्शा में उसे बिठा दिया। महिला अपने पास एक बैग भी रखी हुई थी। जिसमें सोने व चांदी के जेवरात, नगदी 400, मोबाइल था। इस दौरान राजेन्द्र पार्क के समीप ई रिक्शा पहुचने पर ही तीन अज्ञात बाइक सवार युवकों ने महिला से बैग को छिनकर फरार हो गए।

तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। घटना के बाद महिला ने चिखना चिल्लाना शुरु किया। तब आवाज सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। बैग छिनकर आरोपी युवक घटनास्थल से फरार हो गए थे। सूचना पर मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। उक्त सामानों की कीमत 55 हजार आंका जा रहा है। इस दौरान सीएसपी वैभव बैंकर ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरा को खंगाला जा रहा है। आरोपी की तलाश के लिए टीम जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...