सुबह-सुबह फोरलेन पर फिर दर्दनाक हादसा: स्कूटी में जा रही मां-बेटी को ट्रेलर ने ठोका…मां की ऑन द स्पॉट मौत

भिलाई। शहर के हाइवे में लगातार हादसे हो रहे हैं। फोरलेन में फ्लाईओवर का काम धीमी गति से चल रहा है। इसकी वजह से हादस हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, न्यू खुर्सीपार सतनाम नगर के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। ट्रेलर ने स्कूटी पर चल रहे मां-बेटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मां की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। वहीं बेटी दूर जा गिरी। चश्मदीद और बेटी की जान बचाने वाले समीर साहू ने बताया कि, मां और बेटी रायपुर की ओर जा रहे थे। तभी ट्रेलर के पिछले की चपेट में आ गए। ट्रेलर स्पीड में थी। मां की मौत के बाद से बेटी सदमे में है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। हादसे के बाद लोग गुस्साए हैं। बताया गया कि, सर्विसलेन में कई गड्‌ढे हैं। गड्‌ढे की वजह से हादसा हुआ है। गड्‌ढे में पहिया गया और सीधे ट्रेलर के पहिए में आ गिरे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...