भिलाई में रात से लेकर सुबह तक झमाझम बारिश…शिवमहापुराण कथा स्थल में डटे रहे श्रद्धालु…कई जगहों पर भरा पानी…अपील करते हुए पंडित प्रदीप मिश्रा बोले-आज घर से ही सुने कथा…

भिलाई। शहर में रातभर बारिश हुई है। इसकी वजह से जगह-जगह पानी भर गया है। जयंती स्टेडियम में आयोजित शिव महापुराण कथा स्थल में भी पानी भर गया है। इसकी वजह से श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है। रविवार की कथा के लिए खुद पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपील करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला है।

जिसमें उन्होंने अपील करते लिखा है कि-भिलाई कथा में शनिवार की रात्रि अत्याधिक शिव भक्त आने के कारण रविवार को बहुत अधिक संख्या में बारिश हुई। इस वजह से आप सभी शिव भक्तों से निवेदन है कि आज की कथा आप सभी घर पर ही सुने। आयोजन समिति के प्रमुख विनोद सिंह ने बताया कि, रातभर हमारी टीम श्रद्धालुओं की मदद में लगी रही। हमने पॉलिथिन बटवाए, ताकि बारिश में कोई सामान न भीगे। रात में पंडाल में सभी को रखा गया। लोगों की मदद के लिए हम हमेशा आगे रहें और आगे भी रहेंगे। मैं भी अपील करता हूं कि रविवार की कथा भिलाईवासी घर से ही सुनें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...