CM भूपेश बघेल ने डॉ. गीतेश अमरोहित की पुस्तक ‘बासी‘ का किया विमोचन; 1 मई को प्रदेशभर में मनाया जाएगा बोरे-बासी दिवस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ. गीतेश कुमार अमरोहित की पुस्तक-‘बासी‘ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री को डॉ. गीतेश अमरोहित ने बताया कि बासी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का अभिन्न अंग है। पिछले वर्ष पूरे प्रदेश के साथ विदेशों में भी बोरे बासी दिवस पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन से प्रेरित होकर उन्हें बासी पर किताब लिखने का विचार आया।

इस पुस्तक में बासी से संबंधित विभिन्न जानकारियां जैसे- बासी बनाने की विधि, बासी के पोषक तत्व, बासी खाने से विभिन्न बीमारियों में होने वाले लाभ, छत्तीसगढ़ के लोक जीवन में बासी का महत्व सहित बासी की अन्य विशेषताओं का संकलन किया गया है। पिछले वर्ष बोरे बासी दिवस पर विदेशों में भी मनाया गया, जिसके विषय में भी जानकारी किताब में दी गयी है।

मुख्यमंत्री बघेल ने डॉ गीतेश अमरोहित को किताब के प्रकाशन पर बधाई दी। इस अवसर पर इस पुस्तक के प्रकाशक आकाश महेश्वरी आशीष राज सिंघानिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आपको बता दें 1 मई को छत्तीसगढ़ में श्रम दिवस के अवसर पर बोरे-बासी दिवस मनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...