मॉडल टाउन की जनता के लिए आज का दिन रहा अच्छा: बैडमिंटन कोर्ट और CC रोड का भिलाई निगम मेयर पाल ने किया भूमिपूजन… राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत हितग्राहियों को पट्टे का भी वितरण

भिलाई। भिलाई नगर महापौर नीरज पाल ने निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 में मंगलवार को बैडमिंटन कोर्ट और सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया है। अब खेल प्रेमियों को कहीं दूसरे क्षेत्र में बैडमिंटन खेलने के लिए जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, लगभग 10 लाख की लागत से बैडमिंटन कोर्ट का शीघ्र ही निर्माण होगा।

  • इधर मॉडल टाउन के क्षेत्र में सीसी रोड का भी निर्माण होगा इसकी शुरुआत भी आज से हो गई है, अति शीघ्र लोगों को इसका फायदा मिलेगा तथा आवागमन में आसानी होगी।
  • वार्ड क्रमांक 3 के हितग्राहियों को राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत पट्टा का वितरण महापौर नीरज पाल, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर तथा स्थानीय पार्षद हरिओम तिवारी ने किया। 25 से अधिक हितग्राहियों को पट्टा मिलने से मालिकाना हक उन्हें मिला है। जिससे हितग्राहियों के चेहरे पर मुस्कान झलक रही थी। आज भूमि पूजन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे तथा।

इस अवसर पर नेहरू नगर कार्यालय के जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, प्रभारी सहायक अभियंता आलोक पसीने तथा उप अभियंता प्रभा टोप्पो भी मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...