हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला: दो सत्र न्यायाधीशों समेत कई जजों का हुआ तबादला… रायपुर के ADJ को बनाया बेमेतरा DJ… जानिए किसको मिली कौन सी जिम्मेदारी

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने दो सत्र न्यायाधीशों समेत 28 न्यायिक अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किया हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में बेमेतरा के जिला एवम सत्र न्यायाधीश जयदीप विजय निमोनकर का तबादला रामानुजगंज किया गया है। उनकी जगह रायपुर के जिला एवम सत्र न्यायालय के फर्स्ट एडीजे ब्रिजेंद्र कुमार शास्त्री को बेमेतरा में जिला एवम सत्र न्यायाधीश पद की नई जिम्मेदारी दी गई है।

हाईकोर्ट से जारी आदेश के मुताबिक, सीमा कंवर तृतीय सिविल जज वर्ग एक को जगदलपुर से जांजगीर, मंजूलता सिन्हा प्रथम अतिरिक्त जज सिविल जज वर्ग एक को रायगढ़ से बलौदाबाजार, दीप्ति सिंह गौर तृतीय सिविल जज वर्ग एक को कवर्धा से चिरमिरी, शिव प्रकाश त्रिपाठी सिविल जज वर्ग एक को जांजगीर चांपा से कोंडागांव, आस्था यादव सिविल जज वर्ग एक को बालोद से मनेंद्रगढ़, भूपेश कुमार बसंत सिविल जज एक को कोंडागांव से रायपुर और अनिता काशिमा रावेट अतिरिक्त जज कोर्ट एक सिविल जज वर्ग दो को राजनादगांव से बेमेतरा स्थानांतरित किया गया है।

इन लोगों को मिली यह जिम्मेदारी
वहीं हर्षिता अग्रवाल सिविल जज वर्ग दो को बिलासपुर से राजनादगांव, ध्रुवराज गवेल सिविल जज वर्ग दो को रायपुर से सारंगढ़, अविनाश टोप्पो सिविल जज वर्ग दो को राजिम से बागबहरा, अविनाश कुमार दुबे सिविल जज वर्ग दो को दंतेवाड़ा से बचेली, आरती ठाकुर सिविल जज वर्ग दो को रायपुर से नवागढ़ जांजगीर चांपा, आकांक्षा ठाकुर सिविल जज वर्ग दो को रायपुर से धमधा, कामिनी वर्मा सिविल जज वर्ग दो को बेमेतरा से बगीचा जशपुर, स्वर्णलता ओम यादव सिविल जज वर्ग दो को बलौदाबाजार भाटापारा से रायपुर, सचिन पाल टोप्पो सिविल वर्ग दो को बगीचा से राजिम, श्वेता गोस्वामी सिविल जज वर्ग दो को अंबिकापुर से बिलासपुर, प्रशांत कुमार देवांगन सिविल जज वर्ग दो को रायगढ़-सारंगढ़ से गरियाबंद, प्रीति सिविल जज वर्ग दो को गरियाबंद से रायगढ़ और अंकिता अग्रवाल सिविल जज वर्ग दो को रायगढ़ से भाटापारा ट्रांसफर किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...