छत्तीसगढ़ में पुलिस वाले की दादागिरी: TI ने सरेआम दो युवकों को पीटकर किया लहूलुहान… लात-घूंसों से किया ताबड़तोड़ वार, एक गंभीर; क्यों हुआ विवाद…? देखिये वीडियो

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक पुलिसवाले की दादागिरी देखी गई। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी प्रभारी विनोद पासवान ने श्याम चौक पर दो युवकों की जमकर पिटाई की है। हालांकि जो वीडियो हमें मिली है उसमे एक युवक की पिटाई करते TI नजर आ रहा है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहां मौजूद लोगों की मानें तो दोनों युवकों की गलती महज यह थी कि वह सड़क में दवाई लेने के दौरान कुछ देर बाइक लेकर सड़क पर खड़े थे।

देखिये वीडियो :_

इसी बीच विनोद पासवान ने दोनों युवकों को सड़क से हटने के लिए कहा लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं होने के कारण युवकों को कुछ देरी हो गई। नाराज चौकी प्रभारी ने सरे आम दोनों युवकों को पीट दिया। इस दौरान वहां काफी भीड़ लग गई। पूरे घटनाक्रम में एक युवक को काफी चोटें भी लगी है। उसके नाक काफी खून बहने लगा। लोगों के मुताबिक दोनों युवकों को चौकी प्रभारी ने बस स्टैंड में घुमा-घुमा कर जमकर पीटा है। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो अब वायरल हो रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...