नारी सम्मान समारोह में शामिल हुए MLA देवेंद्र: सफाई कर्मी, मितानिन, आंगनबाड़ी, महिला कमांडो का हुआ भव्य सम्मान, पद्मश्री उषा बारले सहित कई सम्मानित महिलाएं भी रही उपस्थित

भिलाई। खुर्सीपार बालाजी नगर लक्ष्मीनारायण क्षेत्र की महिलाओं का सम्मान विधायक देवेंद्र यादव की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि के तौर पर पद्मश्री से सम्मानित उषा बारले, नीता लोधी, डी नागमणि, डी सुजाता, तुलसी पटेल, रीता सिंह गेरा जी क्षेत्र के सभी सम्मानित महिलाएं उपस्थित रही।

सम्मान समारोह में क्षेत्र की महिला सफाई कर्मचारी, मितानिन, महिला कमांडो और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित पूूरे खुर्सीपार क्षेत्र की महिला समूह का सम्मान किया गया। पुष्प वर्षा की और महिलाओं के मनोरंजन के लिए आरकेट्रा की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के सम्मान पर लंबी चर्चा हुई। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव ने नारी शक्ति का सम्मान करते हुए उन्हें प्रमाण किया और कहा कि नारी शक्ति महान है। नारी ना तो पहले कभी कमजोर थी और ना ही आज कभी कमजोर है। नारी जो पूरे परिवार को चलाती है। बच्चों को लालन पोषण करती है। उन्हें अच्छी शिक्षा और दिक्षा देती है। नारियाें का हमेशा सम्मान होना चाहिए। कार्यक्रम में महिलाओं ने क्षेत्र के विकास को लेकर भी काफी चर्चा की। सभी ने बारी-बारी से अपने उद्बोधन में कहा कि खुर्सीपार क्षेत्र सहित भिलाई में तेजी से विकास हुआ है। बीते कुछ सालों में इतनी तेजी से विकास हुआ है कि पूरे खुर्सीपार क्षेत्र की तश्वीर बदल गई है।

नारियों के सम्मान में बना महिला समृद्ध बाजार
सम्मान समारोह में महिलाओं ने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव ने पूरे शहर की महिलाओं के सम्मान में महिला समृद्ध बाजार बनाया है। महिला के आत्मनिर्भर बनाने, उन्हे स्वरोजगार देने, आर्थिक उन्नति के लिए विधायक देवेंद्र यादव ने शहर भर के महिला समूहों को मजबूत करने की पहल की। और अब महिलाओं को स्वरोजगार देने के लिए गार्मेंट फैक्ट्री शुरू करने वाले है। जहां महिलाओं को रोजगार मिलेगा। महिलाएं सशक्त होगी तो परिवार सशक्त होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...