CG – स्कूल की दोस्ती बनी आफत: 17 साल के स्टूडेंट ने किया दुष्कर्म… अश्लील वीडियो बनाकर लगातार करता रहा छात्रा से रेप…कॉलेज पहुंचने पर भी पीछा नहीं छोड़ा, VIDEO वायरल करने की धमकी देकर मांगे 12 लाख रुपए

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 17 साल के लड़के ने एक स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा आरोपी ने छात्रा का न्यूड वीडियो बना लिया था जिसके बाद लगातार दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं जब छात्रा ने उससे दूरी बनाई तो लड़के ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 12 लाख रुपए की डिमांड की। फिर उसकी हरकतों से तंग आकर छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली कॉलेज छात्रा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान करीब ढाई साल पहले क्लास में पढ़ने वाले 17 साल के लड़के से उसकी जान-पहचान हुई। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई, और आपस में बातचीत करने लगे। इस दौरान दोनों का अफेयर शुरू हो गया।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि 2 अक्टूबर 2020 को वह छुट्‌टी मनाने के लिए अपनी बुआ के घर आई थी। उसी समय लड़का भी बिलासपुर आ गया। फिर उसे घुमाने के बहाने अपने परिचित के घर चांटीडीह स्थिति निखिलेश्वर कॉलोनी ले गया। इस दौरान उसके साथ जबरदस्ती अश्लील हरकत करते हुए लड़की से रेप किया। लड़के ने इसका वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

छात्रा अब बिलासपुर में रहकर कॉलेज की पढ़ाई करती है। इस बीच उसने युवक से पीछा छुड़ाने के लिए उससे बातचीत बंद कर दी। तो आरोपी ने दो साल पुराना वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 12 लाख रुपए की डिमांड करने लगा। उसकी हरकतों से तंग आकर छात्रा ने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके बाल न्यायालय में पेश किया है। सरकंडा टीआई फैजूल शाह ने बताया कि आरोपी ने जब रेप किया और वीडियो बनाया, तब वह नाबालिग था। लिहाजा, उसे बाल न्यायालय भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...