18 मई को दुर्ग में लगने वाला है प्लेसमेंट कैंप: इंजीनियरिंग क्षेत्र के छात्रों के लिए सुनहरा मौका… 347 पदों के लिए होगी भर्तियां… पढ़िए डिटेल्स

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा निजी नियजकों द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 18 मई 2023 को किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक श्री शक्ति एंटरप्राइज ट्रांसपोर्ट नगर दुर्ग, ए.सी.एम.डब्लू. ऑटोमेशन प्रा.लि., टेक्नोटॉस्क बिजियस सोल्यून प्रा.लि., प्रकाश ज्वेलर्स शनिचरी बाजार दुर्ग, एन.आई.आई.टी. लिमिटेड के लिए विभिन्न पद रिक्त हैं। यह प्लेसमेंट इंजीनियरिंग क्षेत्र के छात्रों के लिए एक सुनहरा मौका है।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उपसंचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में 18 मई को समय प्रातः 10.30 बजे से उपस्थित हो सकते है। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं। रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नेशनल कॅरियर सर्विस के वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...

ओडिशा के मुख्यमंत्री से मिले सीएम साय, कहा –...

रायपुर/भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों...