भिलाई: रेप के आरोपी ने कहा – लड़की ने की है बेवफाई, जेल जाना मंजूर… पर उससे शादी नहीं करूंगा… जानिए क्या है पूरा मामला

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में लव, सेक्स और धोखा का मामला सामने आया है। दोनों ने एक दूसरे से शादी का वादा करके शारीरिक संबंध भी स्थापित किए। जब शादी की बात आई तो लड़का मुकर गया। जिसपर लड़की ने भट्ठी थाने में जा के दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। आरोपी पेशे से इंश्योरेंस एजेंट है और अपने ही फील्ड की लड़की के साथ रिलेशनशिप में है। लड़के के घरवालों ने भी उसे शादी के लिए दबाव बनाया, लेकिन उसने कहा कि लड़की ने उसके साथ बेवफाई की है। उसे जेल की सजा मंजूर है, लेकिन वो उससे शादी नहीं करेगा।

भास्कर.कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक भिलाई की भट्ठी थाना पुलिस ने सोमवार देर रात सेक्टर 2 सड़क नंबर 14 मकान नंबर 2बी निवासी दानेश्वर डडसेना (30 साल) को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया। पीड़िता ने मीडिया को बताया कि दानेश्वर इंश्योरेंस एजेंट है। वो भी एक बीमा कंपनी में काम करती है और भिलाई की ही रहने वाली है। दो साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच प्यार हुआ। दानेश्वर ने शादी का वादा करते हुए उसके साथ शरीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वो पुणे चला गया था।

वहां से लौटने के बाद 30 जनवरी 2023 को वो लड़की से मिला और फिर से उसका शारीरिक शोषण किया। जब लड़की ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की अपनी मां के साथ भट्ठी थाने गई और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।

आरोपी दानेश्वर डडसेना के चाचा ने बताया कि उसके पिता को कैंसर है। घर में उसके अलावा एक छोटा भाई और मां-बाप ही हैं। घरवालों ने दानेश्वर को काफी समझाया कि वो लड़की से प्यार करता है रिलेशन बनाया है तो शादी कर ले, लेकिन उसका कहना है कि उसे जेल की सजा मंजूर है, लेकिन वो लड़की से शादी नहीं करेगा। उसका कहना है कि लड़की ने उससे बेवफाई की है। उसका उसके साथ-साथ दूसरे लड़के से भी अफेयर है। ये बात उसने उससे छिपाई और उससे संबंध रखते हुए उससे शादी करना चाहती थी। इसलिए वो ऐसी लड़की से शादी नहीं करेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...