CG में 2 सगी बहनों की मौत: बंद कोयला खदान में नहाने गई थी दो बहनें… गहराई में जाने से हादसा… कई घंटे बाद मिला शव

CG में 2 सगी बहनों की मौत

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बंद कोयला खदान में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। 10 और 11 साल की दोनों बहने मंगलवार शाम को नहाने के लिए गई थीं। इसके बाद देर रात तक नहीं लौटीं। परिजन जब रात को घर आए तो उन्हें जानकारी मिली। रात भर तलाश करने के बाद भी जब बच्चियों का पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद बुधवार को दोनों बहनों के शव बरामद हुए। मामला बिश्रामपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन के पास फोकटपारा निवासी रामजी फकीर का परिवार भिक्षाटन करता है। उसकी बेटियां शकीला (11) और बिट्टू (10) मंगलवार शाम करीब 4 बजे क्वार्टर के पीछे स्थित एसईसीएल की बंद खदान क्वारी नंबर पांच में नहाने के लिए गई थीं। इसके बाद रात तक घर नहीं लौंटी। जब उनकी मां अंबिकापुर से भिक्षाटन के बाद घर आई तो छोटे भाई ने दोनों बहनों के नहाने जाने को लेकर जानकारी दी।

मध्य प्रदेश का रहने वाला है परिवार
इसके बाद अनहोनी की आशंका पर मां ने सूचना पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस और नगर सैनिक के गोताखोरों की टीम बुधवार को मौके पर पहुंची और दोनों बहनों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत से करीब कई घंटों बाद दोनों बहनों के शव खदान के पोखर से बरामद हो गए। पुलिस ने दोनों बहनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दोनों बहनों का परिवार मध्यप्रदेश के कटनी का रहने वाला है और यहां भिक्षाटन करता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी की मौत, दो महीने...

- मृतक युवक का नाम मुकेश कुर्रे, पत्नी कमलेश्वरी... - दोनों खुर्सीपार में रिश्तेदार के घर खाना खाकर लौट रहे थे कोहका... - खुर्सीपार ITI के...

भिलाई की बेटी का विश्व में बजा डंका: त्वचा...

भिलाई। भिलाई की डॉक्टर त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ गरिमा बालपांडे को बाली इंडोनेशिया में आयोजित होने वी आले इंटरनेशन लेप्रोसी कांग्रेस - 2025 में...

मुख्यमंत्री साय ने आवास एवं पर्यावरण विभाग की ली...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आवास एवं पर्यावरण विभाग के विभागीय काम-काज की समीक्षा बैठक ली।...

CM साय की बड़ी घोषणाएं: पंडरिया में उप तहसील,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के हर कोने को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने...