बिग ब्रेकिंग: मोदी कैबिनेट में फेरबदल… किरेन रिजिजू की जगह मेघवाल होंगे नए कानून मंत्री

मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) में बड़ा बदलाव किए जाने की सूचना है। किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) को कानून मंत्री पद से हटा लिया गया है। उनके स्थान पर अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) को नया कानून मंत्री बनाया गया है।

किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) को अर्थ एंड साइंस मंत्रालय (पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय) सौंपा गया है। राष्ट्रपति भवन से मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुन राम मेघवाल को अपने मौजूदा विभागों के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

कहा जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में बदलाव की चर्चा लंबे समय से हो रही है। इसकी नींव तभी पड़ गई थी जब पीएम मोदी ने सभी मंत्रालयों से अपने कामों और उपलब्धियों पर रिपोर्ट मांगी थी।इस तरह के बदलाव को साल 2024 के आम चुनावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। मोदी सरकार चुनावों से पहले सभी समीकरणों को गांठने के लिए बदलाव कर सकती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग पहुंचा मानसून, 24 घंटे में भारी बारिश की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के बस्तर में कई दिनों से अटका मानसून अब दुर्ग तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 24 घंटे में भारी बारिश...

अवैध रेत खनन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई: जिला प्रशासन ने...

बिलासपुर। जिला प्रशासन ने रेत माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। एक ही दिन में प्रशासन की 70 टीम ने अलग-अलग 85 जगहों पर...

टीका लगाने के बाद नवजात बच्चे की मौत, परिजनों...

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के जिला अस्पताल कबीरधाम में टीकाकरण के बाद नवजात की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने टीकाकरण के बाद स्वस्थ...

प्रदेश में मिले कोरोना के 10 नए मरीज, अब...

रायपुर. छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे. सोमवार कोफिर 10 नए संक्रमित मिले हैं. महासमुंद और सरगुजा में भी कोरोना की एंट्री...

ट्रेंडिंग