Say no to plastic: पर्यावरण संरक्षण के लिए भिलाई निगम ने निकाला जागरूकता रैली… सिंगल यूज और बैन प्लास्टिक को बॉयकॉट करने का दिया संदेश; मेयर पाल और कमिश्नर ने भी की है अपील

भिलाई। पर्यावरण संरक्षण के लिए भिलाई निगम ने जागरूकता रैली निकला है। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत शहर के प्रमुख मार्केट क्षेत्र जवाहर मार्केट, सर्कुलर मार्केट तथा पावर हाउस सब्जी मंडी क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक के बहिष्कार को लेकर जन जागरूकता रैली भिलाई निगम के कर्मचारियों तथा आम नागरिकों के द्वारा निकाली गई। इस दौरान बताया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक कैसे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। मार्केट क्षेत्रों एवं आम नागरिकों से अपील किया गया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय न करें।

घरों से सब्जी एवं अन्य सामग्री लेने निकलने पर हमेशा अपने साथ कपड़े से बना थैला आदि लेकर निकले। बावजूद इसके यदि विक्रेताओं के द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का विक्रय किया जाता है तो उनके ऊपर जुर्माना की कार्यवाही निगम के द्वारा की जाएगी। कार्यवाही के चलते अब मार्केट क्षेत्रों में प्रतिबंधित प्लास्टिक नजर नहीं आने लगा है। लोगों में पर्यावरण को लेकर जागरूकता बढ़ रही है और वह प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं कर रहे हैं।

महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने भी आम नागरिकों से प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल उस प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की है। सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग एक बार करने के बाद इसका दोबारा उपयोग नहीं किया जा सकता है, झिल्ली, पन्नी आदि सार्वजनिक स्थानों में बिखरकर गंदगी फैलाते हैं, पशु भी अनजाने में इसका सेवन कर लेते हैं और बीमारियों से ग्रसित होते हैं। आसानी से और सस्ते दाम में मिल जाने के फेर में लोग इसका उपयोग जरूर करते हैं परंतु पर्यावरण को यह सबसे बड़ा नुकसान पहुंचाता है।

इन्हीं सभी उद्देश्यों को बताते हुए नगर पालिक निगम भिलाई लोगों को प्रतिबंधित प्लास्टिक और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को लेकर जागरूक कर रहा है। जागरूकता रैली निकालने के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी आरपी तिवारी, पीआईयू शुभम पाटनी, जोन के सुपरवाइजर तथा आम नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वैशाली नगर MLA रिकेश सेन के प्रयासों से खिलाड़ियों...

भिलाई। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन आज राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं भाजयुमो नेता प्रशम दत्ता ने...

KH ग्रुप ऑफ़ स्कूल में सेलिब्रेट किया गया मदर्स...

भिलाई नगर। केएच ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने 10 मई , शनिवार को मदर्स डे सेलिब्रेशन किया। कार्यक्रम में पहुंची माताओं को बच्चों ने वेलकम...

CG – मेडिकल कॉलेज की नर्स ने किया सुसाइड:...

Medical college nurse commits suicide रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड का कारण अज्ञात है। मामला...

बदले गए महासमुंद DEO: बोर्ड परीक्षा में रहा खराब...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जीरो टॉलरेंस नीति और परिणाम आधारित कार्यशैली का असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। राज्य शासन के...

ट्रेंडिंग