CG में नाबालिग लड़की की महिलाओं ने कर दी जमकर धुनाई: डोसा खाने के बाद नाबालिग ने पैसे देने से कर दिया मना, दुकानदार से करने लगी गालीगलौज, 3 महिलाओं ने कर दी पिटाई

CG में नाबालिग लड़की की महिलाओं ने कर दी जमकर धुनाई

रायपुर। छततीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मारपीट का मामला सामने आया है। यहां महिलाओं ने नाबालिग लड़की की जमकर धुनाई कर दी है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट की वजह डोसे के पैसे को लेकर हुआ। ये पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के जानकारी के मुताबिक, 16 साल की नाबालिग ने बस स्टैंड के सामने कान्हा नाश्ता सेंटर में डोसा खाया। जब दुकानदार ने उससे पैसे मांगे, तो लड़की ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। इससे दुकानदार और नाबालिग के बीच विवाद होने लगा। नाबालिग लड़की ने दुकानदार के साथ गालीगलौज भी शुरू कर दी। जिसके बाद नाश्ता सेंटर की 3 महिलाएं उसे चारों तरफ से घेरकर पीटने लगीं। महिलाओं ने नाबालिग को हाथ और मुक्के से जमकर पीटा।

इधर सूचना मिलने पर डायल 112 और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन महिला कॉन्स्टेबल के नहीं होने के कारण तुरंत इन्हें छुड़ा नहीं सके। हालांकि जैसे-तैसे विवाद शांत कराया गया। इसके बाद पुलिस इन्हें लेकर टिकरापारा थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि युवती बस स्टैंड के पास ही रहती है।

पुलिस ने बताया कि घटना 4 दिन पहले की है। टिकरापारा थाना प्रभारी अमित बेरिया ने बताया कि आरोपी नाबालिग लड़की को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 5 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी गई है। वहीं महिलाओं के खिलाफ काउंटर केस दर्ज नहीं होने के कारण उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...

CG में आकाशीय बिजली का कहर: महिला और 4...

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम जवाली में गुरुवार दोपहर तेज बारिश के दौरान गाज (आकाशीय बिजली) गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से बदलेगा...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा...

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...