दुर्ग में दबंगई करने का मामला: शराब पीने के लिए पैसे नहीं होने पर युवक से की जबरन लूटपाट… नगदी व आधार कार्ड लूट फरार हुआ आरोपी

भिलाई। दुर्ग में दबंगई दिखाते हुए लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोपी के पास शराब पीने के लिए पैसे नहीं होने पर युवक से जबरन नगदी व आधार कार्ड लूट कर फरार हो गया। शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 392, 327 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

पदमनाभपुर पुलिस ने बताया कि तमेरपारा दुर्ग निवासी देवा ठाकुर मां वैष्णवी स्वीट्स दुकान बस स्टेण्ड दुर्ग में मजदूरी का काम करता है। 26 मई को दोपहर 2:15 बजे सुलभ गया था। शुलभ से लौटते समय बस स्टैण्ड में मोटर सायकल स्टेण्ड के पास पहुंचा था। तभी ईरानी डेरा दुर्ग निवासी बबलू ईरानी शराब के लिए रुपए का डिमांड कर रहा था। रुपए देने से इंकार करने पर जबरन जेब से 950 रूपये और आधार कार्ड निकाल लिया। घटना की जानकारी होटल मालिक संजय ताम्रकार को फोन कर दिया। मौके पर संजय के आने पर बबलु इंरानी फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से बदलेगा...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा...

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...