कॉलेज रैकिंग में टॉप 100 में छत्तीसगढ़ के 6 कॉलेज: देखिये किस-किस कॉलेज को मिली जगह… दुर्ग के इस कॉलेज को टॉप 10 में मिली जगह

रायपुर। एजुकेशन वर्ल्ड ऑटोनॉमस कॉलेज रैकिंग 2023-24 में छत्तीसगढ़ के 6 कॉलेज को टॉप 100 में जगह मिली है। इस रैकिंग में शासकीय वी.वाय.टी महाविद्यालय दुर्ग टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रही है, इस कॉलेज को 9वीं रैंक मिली है।

एजुकेशन वर्ल्ड ऑटोनमस कॉलेज रैकिंग में छत्तीसगढ़ के जिन कॉलेजों को पहले सौ स्थान में रैंकिंग मिली है उनमें शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय बिलासपुर को 14 वीं, ई राघवेंन्द्र राव विज्ञान महाविद्यालय को 19 वीं, शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव को 34 वीं, राजीवगांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर को 42 वीं एवं शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय रायपुर को 54 वीं रैंक प्राप्त हुई है।

एजुकेशन वर्ल्ड द्वारा 12 वीं कक्षा के बाद छात्रों को कॉलेज के चयन करने में सुविधा के लिए रैंकिंग जारी की जाती है। रैंकिंग जारी करने के लिए फैकल्टी के कम्पीटेंश, वेल्फेयर एंव डेवलपमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर फैसलिटी कैरीकुलम और पैडागोजी, प्लेसमेंट और लीडरशिप गवरनेंस क्वालिटी के मूल्यांकन को आधार बनाया जाता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...